हर साँस में हो सुमिरन तेरा Har Saans Me Ho Sumiran Tera

हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा

तेरी पूजा करते बीते साँझ सवेरा
यूँ बीत जाये जीवन मेरा

नैनो की खिड़की से तुमको पल पल मै निहारूँ
मन में बिठालू, तेरी आरती उतारूँ

डाले रहू तेरे चरणों में डेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

जो भी तेरा प्यारा हो, वो मेरे दिल का प्यारा हो
मेरे सर का ताज मेरी आँखों का तारा हो

सबमे निहारूँ रूप सुनहरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

प्यार हो, सत्कार हो, एतबार हो तुम्हारा
सुख भी हो सारे और याद हो इशारा

हो आत्मा पर तेरा ही डेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

तेरी पूजा करते बीते साँझ सवेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा

प्यारे यूँ बीत जाए जीवन मेरा
तर्ज़:- रिम झिम बरसता सावन होगा🙏🏻🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

नटखट बंसी वाले गोकुल के राजा मेरी अँखियाँ तरस गयी अब तोह आजा आजा..Natkhat Bansi Vale Gokul Ke Raja

मुझे ऐसा वर दे दो, गुणगान करुँ तेरा Mujhe Aisa var dedo gungaan Karu tera

जयकारा जयकारा जयकारा,सानूँ लगदा हैं प्यारां Jaikara Jaikara Jaikara, Saanu Lagda Hai Pyara